हेडलाइनपॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

शिक्षा मंत्री को मातृशोक: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर, 27 फरवरी 2024। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया। वो 91वर्ष की थी। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी। पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौलश्री विहार, रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।

इधर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Back to top button