रायपुर 10 जुलाई 2024। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम नहीं होगा। व्यस्तता की वजह से मुख्यमंत्री के जनदर्शन को कल स्थगित किया गया है। आपको बता दें कि हर सप्ताह प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री खुद उन समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही हरसंभव निदान की कोशिश करते हैं।
अब तक दो सप्ताह मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम सफलता पूर्व आयोजित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सैंकड़ों लोगों का मौके पर ही समस्या का निदान हुआ है। खासकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री काफी संवेदनशीलता दिखाते हैं। बीमारी से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ चिकित्सीय सहायता भी मुख्यमंत्री मौके पर ही उपलब्ध कराते हैं।
जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं, अपेक्षाओं, आवेदनों को पंजीबद्ध करने के साथ ही इसे जनदर्शन पोर्टल में अपलोड किया जाता। इस पोर्टल में दर्ज आवेदनों की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री करते हैं। आम जनता से मिले आवेदनों को संबंधित विभाग द्वारा समय-सीमा में निराकृत कर इसकी जानकारी आवेदक को भी दी जाती है।