CG- पत्नी चली गयी मायके, तो गम में पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, फिर…

जगदलपुर 14 जुलाई 2024। पत्नी वियोग में पति ने जान दे दी। मामला जगदलपुर के धरमपुरा चौकी क्षेत्र का है। जहां पत्नी लड़ाई के बाद मायके चली गयी, तो पति ने फांसी पर लटककर जान दे दी। घर में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।

मृतक का नाम आर विनोद शेट्टी (29) है। वो जगदलपुर के धरमपुरा अटल आवास में रहता था। विनोद को शराब पीने की लत थी। इसके और इसकी पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। वहीं गुस्से में आकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। इसके बाद से युवक गम में डूब गया था।

शनिवार की दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाते ही देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृष राशि वाले रहेंगे परेशान, मिथुन सहित चार राशियों के लिए आज धनलाभ और प्रमोशन का योग, देखिये आज का राशिफल
NW News