CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आया 10 साल का मासूम, गंभीर हालत में तोड़ा दम, जवानों को नुकसान पहुंचाने माओवादियों कर रखा था IED प्लांट

बीजापुर 28 जुलाई 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में एक 10 साल का मासूम IED की चपेट में आ गया। यहां माओवादियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट कर रखा था। लेकिन इस IED पर बच्चे का पैर पड़ गया और ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।

IED ब्लास्ट की ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुदवेंडी और पीडिया के बीच जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर IED प्लांट किया था। शनिवार को पटेलपारा में रहने वाला 10 साल का हिड़मा कवासी बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान मुरूमपारा के नजदीक IED पर उसका पैर पड़ गया, जिससे मौके पर ही जोर का धमाका हुआ। इस घटना में बच्चे के पैर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

आनन फानन में घायल बच्चे को घटना स्थल से घर लेकर गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के जवान मासूम के घर पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद जवानों ने घायल को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद क्षेत्र में जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है।

CG- सरकारी नौकरी में युवाओं को उम्र सीमा में छूट 2028 तक, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को किया आश्वस्त

माइंस इंस्पेक्शन पर पहुंचे SECL के अंडर मैनेजर सहित 6 लोग आंखो के सामने बह गये, घटना का LIVE वीडियों आया सामने

NW News