VIDEO : कलेक्टर ने BMO को हटाया, स्वास्थ्य कर्मियों ने बोला हल्ला…..आदेश वापस नही होने पर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

कोरबा 28 जुलाई 2024। कोरबा में कलेक्टर के एक आदेश के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी लामबंद हो गये है। दरअसल पिछले दो दिनों में कलेक्टर अजीत वसंत ने कटघोरा और पाली बीएमओें को हटाकर नये चिकित्सकों को बीएमओं बनाये जाने का आदेश जारी किया गया। कलेक्टर के इस आदेश के बाद कटघोरा ब्लाॅक के स्वास्थ्य कर्मी अब बीएमओं को हटाये जाने के विरोध में लामबंद हो गये है। इस पूरे प्रकरण को लेकर अब छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिला में मलेरिया और डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट लाने 26 जुलाई को कलेक्टर अजीत वसंत ने कटघोरा के बीएमओं डाॅ.रूद्रपाल सिंह को उनके पद से हटाकर डाॅ.रंजना तिर्की को बीएमओं की जिम्मेदारी का आदेश जारी किया गया। इस आदेश के ठीक एक दिन बाद पाली बीएमओं डाॅ. सीएल रात्रे को हटाकर डाॅ.अनिल सराफ को पाली बीएमओं का प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया गया।

कलेक्टर अजीत वसंत के इस आदेश के बाद आज कटघोरा ब्लाॅक के सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी बीएमओं डाॅ.रूद्रपाल सिंह के पक्ष में एकजुट हुए। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने बीएमओं डाॅ.रूद्रपाल सिंह पर को पद से हटाये जाने का न केवल विरोध किया गया, बल्कि इस आदेश को वापस नही लेने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गयी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दिनों सर्पदंश से 2 लोगों की मौत हो गयी थी। सर्पदंश से पीड़ित लोगों को बचाने के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल स्टाफ ने भरसक प्रयास किया था।

CG- Sarkari Naukari: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती, देखिये किन-किन पदों पर होगी नियुक्तियां

बावजूद इसके नाराज लोगों ने कटघोरा में प्रदर्शन किया था। जिसके बाद ही कलेक्टर द्वारा बीएमओं डाॅ.रूद्रपाल सिंह को बीएमओं के पद से हटाने का एक्शन लिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बीएमओं का समर्थन करते हुए कहा है कि डाॅ.रूद्रपाल सिंह पर की गयी कार्रवाई अनुचित है। यदि समय रहते इस आदेश को वापस नही लिया जाता है, तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा। इसके बाद भी यदि उनकी मांग पूरी नही होतीह है, तो आगामी 5 अगस्त से सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे है।

 

 

NW News