बाढ़ से भीषण तबाही, अब तक 47 लोगों की गयी जान, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान, सेना को राहत कार्य के लिए उतारा गया

Flood News: बाढ़ ने भीषण तबाही मचायी है। रूक-रूककर हो रही तेज बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। वहीं केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुई है। घटना में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस मामले में अभी तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई है.

मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना के साथ-साथ नेवी को भी उतार दिया गया है। सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

बचाव कार्य के लिए एझिमाला से नौसेना की एक टीम पहुंचेगी. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नौसेना की मदद मांगी गई है. मुख्यमंत्री ने नौसेना की नदी पार करने वाली टीम की मदद मांगी है. एझिमाला नौसेना अकादमी से नौसेना की टीम तुरंत वायनाड के लिए रवाना हो रही है। लैंडस्लाइड करीब 2-3 बार हुई. लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री का जनदर्शन : मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनदर्शन में बढ़ी सुविधाएं, चाय-नाश्ते के साथ डाक्टर व बैट्री चलित ऑटो की भी मिल रही सुविधा

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा.घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव अभियान में जुट गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन में राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां लगी हुई हैं. आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं.

 

NW News