पेरिस ओलंपिक: पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से बाहर होना पड़ा है। विनेश 50 KG की कैटेगरी में खेलती हैं। बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला, जिसके बाद उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
आपको बता दे कि एक दिन पहले ही मंगलवार को सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को 5-0 से पराजित कर फाईनल में अपना स्थान बनाया था। अपनी कैटेगरी के पहले मैच में उनका सामना ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी से हुआ था। विनेश ने सुसाकी को 3-2 से हराया।
लेकिन विनेश फोगाट आज रात अपना फाईनल मुकाबले में उतरती उससे पहले ही उनका वजन 50 KG से 100 ग्राम ज्यादा मिला। जिसके बाद उन्हे ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोशित कर दिया गया। भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद विनेश आज बुधवार रात होने वाला 50 किलो कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें ओलिंपिक में कोई मेडल भी नहीं मिलेगा।