VIDEO : डांसर्स को देखने उमड़ी थी भीड़….छज्जा गिरने से 100 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार…वीडियो देख उड़ जायेंगे होश

 

छपरा 4 सितंबर 2024  बिहार के छपरा में महावीर मेला के दौरान एक भयानक हादसा हुआ। जहां सैकड़ों लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे, वहां अचानक छज्जा टूट गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हादसा बेहद भयानक बताया जा रहा है। हादसे बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों को समझ में ही नहीं आया क्या हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डांस देखने के लिए इसुआपुर बाजार में हजारों की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। इससे नीचे खड़े लोगों को चोट आई। सभी को इसुआपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है।

 

 

 

अधिकारियों के मुताबिक, इसुआपुर महावीरी झंडा मेले में पुरसौली अखाड़ा के सामने बाबा लाल दास मठिया परिसर में मंच बनाया गया था। मंच के पास ही टीन का शेड था, जो अचानक टूट कर गिर गया। इससे वहां पर मौजूद 40 से 50 लोग घायल हो गए। अधिकांश घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। कुछ का इलाज जारी है। हादसे की जांच जारी है।

प्राचार्यों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, ई संवर्ग के कुल 1134 प्राचार्यों की है सूची, देखिये.. लिस्ट
NW News