स्कूल में हादसा: डीएवी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो स्कूली बच्चे घायल

भिलाई 14 सितंबर 2024। स्कूल में हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है। डीएवी स्कूल में एक हादसे में दो छात्र घायल हो गये। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने क्लास रूम में ताला जड़ दिया। मामला भिलाई के चर्चित DAV सेक्टर 2 का है। जहां क्लास रूम में छत से प्लास्टर छात्रों के सर पर गिर गया। दो छात्र के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबमिक डीएवी स्कूल के क्लास फोर की कक्षा में छत से प्लास्टर भरभराकर गिर गया। घटना में दो छात्र समर और राघव घायल हो गये। इधर, चलती क्लास के बीच प्लास्टर गिरने से बच्चो की चीख पुकार मच गयी।

घटना की सूचना पर परिजन भी स्कूल पहुंचे। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने क्लास रूम में ताला जड़ दिया। परिजनों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। भट्ठी थाना पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। स्कूल का पुलिसकर्मियों ने जायजा लिया।

सुबह उठने के बाद उल्टी की टेंडेंसी को ना करें नजरअंदाज, इन बीमारियों के हो सकते हैं लक्षण
NW News