गांव में भड़की हिंसा के बाद पसरा सन्नाटा, गणेश पंडाल में मूर्ति पूजा के लिए भी नहीं पहुंचा कोई, फिर पुलिसवालों ने ही की पूजा

कवर्धा 16 सितंबर 2024। कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव में भड़के आक्रोश के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने संदेही रघुनाथ साहू के 4 परिजनों को बंधक बनाकर उनके घरो मे आग लगा दी थी जिसमें रघुनाथ साहू जिंदा जल गया था। घटना के 24 घंटे बाद गांव मे चारों तरफ सिर्फ सन्नाटा पसरा है। गांव मे सिर्फ बुजुर्ग और बच्चे ही नजर आ रहे है। पुलिस ने 80 से अधिक ग्रामीण महिला/पुरूष को गिरफ्तार कर लिया है। अधिंकाश गांव के लोग कल से फरार हो गये है, गांव सिर्फ पुलिस ही नजर आ रही है।

पुलिस के उपर ग्रामीणों ने पथराव भी किये थे जिसमें एसपी अभिषेक पल्लव को चोट आयी थी। बड़ी संख्या मे पुलिस बल गांव मे तैनात है। हमलावरों ने पथराव किया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इसके बाद गांव के 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि रघुनाथ साहू पर इस संदेह के आधार पर हमला किया गया कि उसने अन्य ग्रामीण कचरू साहू की हत्या कर दी है। कचरू का शव मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के बिजाटोला गांव के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।

जानकारी के मुताबिक कचरू साहू अपने घर वालों को यह बताकर शनिवार को किसी अज्ञात वजह से बिजाटोला गया था कि वह रात में लौट आयेगा। झा ने कहा, ‘‘रविवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद हमने बालाघाट पुलिस को उपयुक्त जांच करने का आग्रह किया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।’’ उन्होंने बताया कि बाद में पुलिसकर्मी लोहारिडीह गये और कचरू साहू के परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी देकर लौट आये।

"किताब घोटाला" IAS राजेंद्र कटारा करेंगे मामले की जांच, कमेटी में इन अफसरों को किया गया शामिल

आईजी ने बताया कि , ‘‘करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उसी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रघुनाथ साहू नामक ग्रामीण और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया है तथा उनके घर में आग लगा दी है।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। झा ने बताया कि प्रतिरोध और पथराव के बीच पुलिसकर्मियों ने साहू परिवार के तीन सदस्यों को बचाने में कामयाबी हासिल की, जबकि रघुनाथ साहू का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में रघुनाथ साहू की पत्नी और परिवार के एक अन्य सदस्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में घर से एक जला हुआ शव बरामद किया गया जो प्रथम दृष्टया रघुनाथ साहू का लग रहा है।

 

 

 

NW News