स्पोर्ट्स

ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, पंत की हालत गंभीर, डॉक्टर ने कहा – करनी होगी प्‍लास्टिक सर्जरी….

रुड़की 30 दिसंबर 2022: टीम इंडिया के मशहूर खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह रुड़की के पास कार हादसा ग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनकी कार पलट गई। ऋषभ पंत इस कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। कार में आग लग गई। वह जलकर खाक हो गई। ऋषभ पंत किसी प्रकार कार से निकले। सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां प्रारंभिक उपचार हुआ। उसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि ऋषभ पंत के माथे और पैर में गंभीर चोट आई है।

25 साल के ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है कि कार की खिड़की तोड़कर वो बाहर निकले। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। फिलहाल पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है।

ऋषभ पंत के दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुनील नागर ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ को रुड़की के देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं।

ऋषभ पंत की कार दुर्घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई। इसके बाद कार में आग लग गई। कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह दिल्ली से रुड़की की तरफ आ रहे थे। नारसन कस्बे के पास कार पहुंची तो अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया है।

अपनी मां को सरप्राइज देने अकेले निकले थे पंत
शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन में क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

Back to top button