बिग ब्रेकिंग

दफ्तर से लौट रही महिला अधिकारी की कार पर गिरा पेड़…महिला अफसर सहित दो की मौत, मृतिका की बेटी है पत्रकार

चेन्नई 25 जून 2022। दफ्तर से लौट रही एक महिला भीषण हादसे का शिकार हो गयी। दफ्तर आ रही महिला अधिकारी की कार के उपर पेड़ गिर गया। इस हादसे में महिला अधिकारी समेत 2 की मौत हो गयी। तमिलनाडु के चेन्नई से ये एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल केके नगर में एक महिला अपने ऑफिस से बीती शाम घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया और महिला की मौत हो गई। इस मामले में 2 अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बात की जानकारी चेन्नई पुलिस ने दी है। 

ये घटना शुक्रवार शाम की है और महिला की उम्र 57 साल बताई जा रही है। ये महिला एक बैंकर के रूप में इंडियन ओवरसीज बैंक में काम करती थी। महिला का नाम वानी काबिलान था। पुलिस ने बताया है कि केके नगर इंस्पेक्टर जी प्रभु ने वानी को ओमैंनडूर सरकारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी कन्नालमोझी काबिलान एक पत्रकार हैं। 

Back to top button