मनोरंजन

रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा का एक वीडियो वायरल ,लोग पूछने लगे- मां कौन, बेटी कौन..

मुंबई 10 नवंबर 2023|बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी रंगत का खास ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उनकी बढ़ती उम्र भी कई बार छिप जाती है। लोग उनकी खूबसूरती के आगे उनकी उम्र का अंदाजा लगाने में फेल हो जाते हैं। आज कल ऐसा ही हो रहा रवीना टंडन को देखने के बाद। एक्ट्रेस को देखकर लोग यकीन ही नहीं करेंगे की उनकी 18 साल की बेटी है। 49 साल की एक्ट्रेस रवीना टंडन इस उम्र में भी कमाल की लगती हैं। हाल में ही उनकी खूबसूरती की झलक एयरपोर्ट पर देखने को मिली। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी राशा थडानी थी। दोनों को साथ देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए।

राशा और रवीना को साथ किया गया स्पॉट
हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को उनकी बेटी राशा के साथ स्पॉट किया गया। रवीना इस वीडियो में ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहने नजर आईं। वहीं राशा थडानी ने लेवेंडर कलर का ट्रैक सूट पहना था। दोनों ही अपने इस टू पीस आउटफिट में कमाल की लग रही थी। मिनिमल मेकअप में भी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही थीं। मां-बेटी को देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए। कई लोगों ने तो सवाल पूछ लिया कि आखिर मां कौन है और बेटी कौन है। इस तरह के कई कमेंट्स से कमेंट बॉक्स भरा रहा।

https://www.instagram.com/filmygyan/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9c36b108-0e7e-4294-b887-bf4323bd8c0c

इस फिल्म में नजर आएंगी रवीना
बता दें, जल्द ही रवीना टंडन अक्षय कुमार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। दोनों ‘वेलकम फ्रेंचाइजी’ की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे। फिल्म की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है। इसके अलावा बेटी राशा थडानी भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल में ही खबरें आई थीं के वो जल्द डेब्यू कर सकती हैं। वैसे हाल में ही राशा ने अपना ग्रेजुएशन अंबानी स्कूल से किया है।

Back to top button