मनोरंजन

पैपराजी को पोज दे रही थी रेखा तभी अचानक सामने आ गया लड़का, लगाया थप्पड़ ….पढ़े क्या है पूरा मामला…

मुंबई 14 सितंबर 2023 हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा हमेशा ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं। चाहे वह किसी पार्टी में नजर आएं या फिर किसी इवेंट में, उनकी खूबसूरती और उनका चार्म लोगों का दिल ही लेता है। वह 68 की उम्र में भी कई छोटी उम्र की हीरोइनों को खूबसूरती के मामले में मात दे सकती हैं। लोग रेखा पर खूब प्यार भी लुटाते है। हाल ही वह एक अवॉर्ड शो में पहुंची थीं जहां उनकी दिलकश अदाओं ने सबका दिल लूट लिया था। वहां मौजूद रेखा के फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। इसी चक्कर में एक शख्स को रेखा से थप्पड़ भी खाना पड़ गया। हालांकि रेखा ने अपने फैन को ये थप्पड़ बहुत ही प्यार से मारा था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रेखा की खूबसूरती पर दीवाने हुए लोग
इतनी उम्र में भी रेखा की खूबसूरती, स्टाइल और अदाएं लोगों को दीवाना बना देती हैं। लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थकते हैं। इसी बीच गत 13 सितंबर 2023 को हुए अवॉर्ड शो में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस इवेंट में पहुंचे सभी सेलेब्स बहुत ही सुंदर नजर आ रहे थे लेकिन सबकी नजरें रेखा पर ही थीं। वह पूरी लाइमलाइट लूट रही थीं। इस इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा अपने फैंस और पैपराजी के बीच घिरी हुईं नजर आ रही हैं। वह हंसते हुए और हाथ जोड़कर पैपराजी को पोज भी देती हैं।

Back to top button