मनोरंजन

नम्रता मल्ला ने समंदर किनारे बिकिनी में दिखाई अपनी अदाएं, ……अपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज……

मुंबई 01 अगस्त 2022 : भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। भोजपुरी हसीना ने बिकिनी में फोटोज क्या पोस्ट की, लोग तो दीवाने ही हो गये। लगता है कि नम्रता मल्ला को समंदर से कुछ ज्यादा ही मोहब्बत है। इसलिये फिर से वो समंदर के पास मस्ती करने पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों ने कई लोगों का दिमाग हिला दिया।

जैसा कि हम सबको पता है कि नम्रता भोजपुरी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। इसलिये वो लुक के साथ हमेशा ही एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देती हैं। लेटेस्ट फोटोज में भी उनका अंदाज सबसे अलग लग रहा है। बिकिनी के साथ नम्रता ने एक लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ है, जिसमें वो कातिलाना पोज देकर लोगों के दिलों को घायल करती दिख रही। नम्रता का ये स्टाइल देख कर शायद ही कोई उन पर से अपनी नजरें हटा पायेगा। खूबसूरत नजारे के बीच ब्लू बिकिनी में फोटोज पोस्ट करने के साथ ही नम्रता ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। नम्रता लिखती हैं, शांति को आपके लिये बोलने दो। ऐसा पहली बार नहीं है जब नम्रता मल्ला ने इतना गहरा कैप्शन लिखा है।

इससे पहले भी नम्रता कई बार कैप्शन के जरिये बड़ी बात कह गई हैं। इसी के साथ उन्होंने फिर ये साबित कर दिया कि वो सबकी चहेती क्यों हैं। नम्रता मल्ला की बिकिनी पिक्चर्स देखने के बाद हर कोई कमेंट्स में उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। फैंस का यही प्यार बता रहा है कि आने वाले दिनों में नम्रता ग्लैमर वर्ल्ड में काफी आगे निकलने वाली हैं।

Back to top button