टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

हादसा : घने कोहरे में हाईवे में हादसे के बाद , मुर्गे लूटने की मच गई होड़…

आगरा 27 दिसंबर 2023|उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाइवे पर मुर्गों से भरा लोडिंग वाहन पलट गया. इसके बाद वहां मुर्गों की लूट मच गई. दरअसल, यहां घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट हो गया था. यहां आगरा नेशनल हाइवे पर एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. इन्हीं में मुर्गे लेकर जा रहा वाहन भी शामिल था. जैसे ही वाहन हादसे का शिकार हुआ, तुरंत वहां मुर्गों की छीना-झपटी मच गई. 

जानकारी के अनुसार, बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ था. इसी बीच नेशनल हाइवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए. एक लोडिंग वाहन में मुर्गे भरे हुए थे. हादसे के बाद गाड़ी से मुर्गों की लूट मच गई. वाहन में थे करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे मुर्गियां भरे हुए थे. हाइवे पर मुर्गों से भरी गाड़ी देखी तो लोग वहां पहुंच गए और मुर्गे मुर्गियां निकालकर ले जाने लगे.

देखते ही देखते मची मुर्गियों की लूट
राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखते ही देखते मुर्गों की लूट मच गई। हाईवे पर दुर्घटना के बाद कोहरे में मुर्गे को कार से बाहर निकालने की जद्दोजहद को कई लोगों ने वीडियो बना लिया। लोगों को दुर्घटना में मदद करने के बजाय वहन से मुर्गियां निकालते देखा गया।

https://twitter.com/i/status/1739952725218210077

कोहरे के कारण टकराए दर्जनों वाहन
बता दें कि आगरा नेशनल हाईवे पर आज एक गंभीर हादसा हो गया। कोहरे के कारण यहां एक दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। सभी वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा हैं। यह घटना आगरा के थाना ट्रांस-यमुना क्षेत्र में झरना नेशनल हाईवे पर हुई।

Back to top button