जॉब/शिक्षाबिग ब्रेकिंग

Admit Card for Supervisor Exam: व्यापम से इस तरह करें पर्यवेक्षक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड, ये है डायरेक्ट लिंक

रायपुर। 21 अगस्त, 2023। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक ( खुली सीधी भर्ती) एवं पर्यवेक्षक( परिसीमित सीधी भर्ती) 2023 परीक्षा के प्रवेश पत्र हेतु व्यापमं द्वारा लिंक जारी किया गया है। परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इसके लिए लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/online है। परीक्षार्थी उक्त लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यवेक्षक सुपरवाईजर के 440 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। परीक्षा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती के माध्यम से ली जाएगी। खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद हैंए जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन कर सकती है। इसी तरह परिसीमित सीधी भर्ती में भी 220 पद हैंए जिसमें कार्यरत पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदन कर सकेंगी।

Back to top button