हेडलाइनपॉलिटिकल

विधानसभा अपडेट: चेकपोस्ट के बावजूद बाहर का धान कैसे पहुंच रहा है छत्तीसगढ़, मंत्री ने कहा, भविष्य में अवैध धान…

रायपुर 13 फरवरी 2024। धान के अवैध भंडारण का मुद्दा आज विधानसभा में उठा। डॉ. चरणदास महंत की गैर मौजूदगी में लखेश्वर बघेल ने सवाल पूछा। कांग्रेस विधायक ने अवैध भंडारण के संबंध में हुई कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी। इस दौरान जब्त किए गए धान के संबंध में भी जानकारी मांगी गयी।

खाद्यमंत्री दयालदास बघेल ने जवाब में कहा कि धान के अवैध भंडारण के 817 प्रकरण सामने आए, जब्त किए गए धान की मात्रा 37717.1 क्विंटल है। वहीं बाहर से आने वाले धान को रोकने 220 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि भविष्य में अवैध धान आने से रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है। मंत्री दयालदास बघेल ने व्यवस्था दुरुस्त करने भरोसा दिलाया।

कांग्रेस विधायकों ने इस बात की शिकायत की, जब पूरे प्रदेश में बाहर से आने वाले धानों को रोकने केले अमला तैनात किया जाता है, तो फिर आखिर बाहर का धान कैसे छत्तीसगढ़ आ रहा है। विधायकों ने इस मामले में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी जानकारी मांगी। जवाब में मंत्री ने कहा कि किसी पर कार्रवाई नहीं की गयी है।

Back to top button