मनोरंजन

Akshara Singh ने हरी साड़ी में ढाया कहर, नया रोमांटिक गीत ‘पिया के झुलुफिया’ हुआ वायरल….

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। अक्षर भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ अक्षरा अपनी दमदार आवाज के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन उनके नए गानें रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा के इस नए गाने का टाइटल ‘पिया के झुलुफिया’ है। इस गाने को टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है।

काफी दिनों के बाद अक्षरा अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आई हैं। ‘पिया के झुलुफिया’ अपबीट डांस सॉन्ग को प्रियांशु सिंह द्वारा निर्मित किया गया है, विक्की रौशन ने इस गाने को लिखा है। इस अपबीट और लाइवली म्यूजिक वीडियो को डैनी फर्नांडीस और बब्बू खन्ना द्वारा निर्देशित किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच पॉपुलर हो गया है।

इस म्यूजिक वीडियो में हमें एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस देखने को मिला, जो बहुत ही यूथफुल, जीवंत अनुभव रहा। अक्षरा सिंह ‘पिया के झुलुफिया’ के साथ एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करती हुई नज़र आईं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रेजेंट किया है वह देखने लायक है। बता दें, अक्षरा ने ‘पिया के झुलुफिया’ गाने को अपनी आवाज देकर फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है, इसके बोल विक्की रौशन ने लिखे हैं। यह दो दिन पहले रिलीज हुआ है, आप इसे आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं।

टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत अक्षरा सिंह का नया गाना पिया के झुलुफिया का म्यूज़िक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है। इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है। अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Back to top button