शाला समय में बदलाव को लेकर सर्व शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, शिव मिश्रा बोले, पुराने शैक्षणिक सत्र के नियम के मुताबिक संचालन क्यों ?

सरगुजा 12 अक्टूबर 2024। शासन के निर्देश के अनुरूप स्कूल संचालन को लेकर सर्व शिक्षक फेडरेशन ने सरगुजा संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल शासन ने स्कूल के संचालन के लिए जो टाइमिंग 2018 में बनायी थी, उसके मुताबिक सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक शाला का संचालन होना चाहिये य़था।

लेकिन सरगुजा में अभी सुबह 9.45 से 4 बजे तक स्कूल संचालित हो रही है। ये नियम शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए ही थी, लेकिन नये शैक्षणिक सत्र में ही पूर्व के निर्देश के अनुरूप शाला संचालित हो रही है। अब सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक शिव मिश्रा के निर्देश पर सरगुजा जिलाध्यक्ष अजय करकेट्टा ने संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपकर 2018 के स्टैंडिंग आर्डर के मुताबिक शाला का संचालन सुबह 10 बजे से 4 बजे तक करने की मांग की है।

 

21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद: कवर्धा कांड पर कांग्रेस ने लगाये गृहमंत्री पर आरोप, बोली, लोहारीडीह की घटना कानून व्यवस्था की बड़ी विफलता
NW News