रायपुर 28 जून 2023। कांग्रेस की दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ लंबी बैठक हुई, करीब चार घंटे चली बैठक के बाद विधानसभा की चुनावी रणनीति पर अहम चर्चा की। बैठक के बाद कुमारी सैलजा ने बैठक की पूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को पूरी जानकारी दी गयी है। सरकार और संगठन दोनों की जानकारी दी गयी है। सैलजा ने कहा कि सभी लोग चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।
उन्होंने मनमुटाव के मुद्दे पर इशारों में कहा कि
राहुल गांधी ने कहा कि सभी वर्गों को लेकर साथ लेकर चलना है। भाजपा के ट्रैप में फंसना नहीं है। कांग्रेस की विचारधारा अन्य पार्टियों से अलग है। कांग्रेस की विचारधारा सभी को जोड़ने की है।