मौसम अपडेट

प्रचड़ गर्मी से हाहाकार के बीच IMD की ताजा भविष्वाणी, भारी बारिश की चेतावानी

नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप (Weather Update) चुभने वाली सूरज की किरणें और तेज लू (Monsoon Forecast) ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। गर्मी की वजह से लोगों का शरीर चलता हुआ नजर आ रहा है।

प्रचड़ गर्मी से हाहाकार के बीच IMD की ताजा भविष्वाणी, भारी बारिश की चेतावानी

अधिकतम तापमान में लगातार ही तेजी देखने को मिल रही है। देश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, आईएमडी ने मई के अंत तक हीटवेव देखने को मिलेगी। वहीं, देश के कुछ दूसरे राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वीकेंड तक दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

राजस्थान की बात करें तो इस समय यहां भी गर्मी का कहर जारी है। यह कहर आगे कुछ और दिन जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान और ऊपर चढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इन राज्यों में भयंकर गर्मी की चेतवानी

आईएमडी की तरफ से शनिवार 25 मई तक दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भयंकर गर्मी को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाके भी हाई अलर्ट पर हैं।

Read more : सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में 27 मई, 2024 को ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 27 मई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा असम एंव मेघालय में 27 मई, 2024 को भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंव त्रिपुरा में 27 मई, 2024 को भारी वर्षा को देखते हुए चेतवानी जारी कर दी गई है।

प्रचड़ गर्मी से हाहाकार के बीच IMD की ताजा भविष्वाणी, भारी बारिश की चेतावानी

तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में 23 मई, 2024 को भारी वर्षा होने की बहुत संभावना है। ओडिशा में 26 और 27 मई, 2024 को भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल एंव माहे में 23 मई और 24 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की बहुत संभावना है।

Back to top button