हेडलाइन

जवान ने मारी गोली: मामूली विवाद के बाद जवान ने युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी जवान गिरफ्तार

बिलासपुर 26 मार्च 2024।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक जवान ने आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना मल्हार चैंकी क्षेत्र के मल्हार गांव की ये पूरी घटना बताई जा रही है। जहां होली त्यौहार के दिन बटालियन में कार्यरत सकरी में पदस्थ जवान पुलकेश नापित ने होली खेल रहे पीयूष सिंह को आपसी विवाद के चलते एयरगन से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पीयूष सिंह के सीने में गोली लगी है।

जिसके उपचार के लिए पीयूष सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज जारी है। बहरहार पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी जवान पुलकेश नापित को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button