बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

ब्रेकिंग: एक और पूर्व विधायक का इस्तीफा, कांग्रेस के अंदर हार के बाद भगदड़ जैसी हालत, अब तक तीन पूर्व विधायकों ने…

रायपुर 18 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर भगदड़ की स्थिति है। एक और पूर्व विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। इससे पहले पूर्व विधायक रामसुंदर दास महंत और मोहित राम करकेट्टा ने भी इस्तीफा दे दिया है। मोहित राम कोरबा के पाली तानाखार से विधायक थे। हार से व्यथित होकर चुन्नीलाल साहू ने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने अपने इस्तीफे में इसका जिक्र भी किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारी सैलजा, टीएस सिंहदेव सहित शीर्ष नेतृत्व पर लगातार पार्टी के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की वजह से कांग्रेस ने अपने दो पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है। वहीं जयसिंह अग्रवाल को भी नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के बाद भी पार्टी के अंदर रोष खत्म होता नहीं दिख रहा है।

Back to top button