मनोरंजनस्पोर्ट्स

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को खास अंदाज में बर्थडे विश,तेजी से वायरल हो रहा पोस्ट..

नई दिल्ली 5 नवंबर 2023।’रन मशीन’ कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार क्रिकेटर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी तो हर किसी ने देखी है, लेकिन क्या आप जानते हैं विराट कोहली ने एक बार जीरो गेंद पर एक क्रिकेटर को आउट कर दिया था। विराट के 35वें जन्मदिन पर अनुष्का शर्माने इस पल को याद करते हुए पति को शुभकामनाएं दी हैं।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को विश किया बर्थडे
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के जीरो गेंद पर आउट किए जाने वाला एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस आर्टिकल में विराट कोहली के उस मैच का जिक्र है, जब क्रिकेटर ने जीरो गेंद पर केविन पीटरसन को आउट कर दिया था। ये बात साल 2011 के टी20 मैच के दौरान की है।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बर्थडे पर क्या पोस्ट किया?

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की तस्वीर लगाई है. इस फोटो में विराट कोहली गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा है- तुम जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन रहे हो. किसी तरह यशस्वी टोपी में तुम और पंख जोड़ते जा रहे हो. आई लव यू इस जिंदगी और इसके आगे और हमेशा. हर आकार, हर समय, चाहे हालात जो हो.

अनुष्का ने लिखा कि वह साधारण हैं और अपने सभी रोल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह अपनी टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। अनुष्का ने कहा कि इस जन्म के साथ ही साथ मैं हमेशा आपसे, प्यार करती रहूंगी। इस पर विराट का रिएक्शन भी आया। उन्होंने लव का इमोजी बनाकर पत्नी को थैंक्स कहा है। अनुष्का पोस्ट पर विराट कोहली के अलावा बलीवुड के कई मशहूर सितारे भी कमेंट कर विराट कोहली को उनके 35वें बर्थडे के लिए बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि महज एक घंटे के भीतर अनुष्का के इस पोस्ट को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया।

Back to top button