जॉब/शिक्षा

IBPS क्लर्क के लिए नहीं भरा है आवेदन, तो तुरंत करें अप्लाई…..ये है आखिरी तारीख… जानिये आयु, रिक्तियां और पूरी डिटेल जानकारी

नयी दिल्ली 19 जुलाई 2022। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 ( बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान )ने ग्रैजुएशन वालों के लिए 6035 पदो पर रिक्तियां निकाली है। इस पोस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21/07/2022 है और ऑनलाइन भुगतान करने की तिथि भी 21/07/2022 हैं।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क


जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस 850

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीएच 175

आवेदन का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड , नेट बैंकिंग या बैंक चालान के माध्यम से किया जाएगा।

आयु सीमा

आईबीपीएस क्लर्क बारहवीं भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा 01/07/2022 के अनुसार न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष हैं।


आईबीपीएस क्लर्क के लिए राज्य वार रिक्त सीट

  • अंडमान और निकोबार 04
  • आंध्र प्रदेश 209
  • अरुणाचल प्रदेश 14
  • असम 157
  • बिहार 281
  • चंडीगढ़ 12
  • छत्तीसगढ़ 104
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 01
  • दिल्ली 295
  • गोवा 71
  • गुजरात 304
  • हरयाणा 138
  • हिमाचल प्रदेश 91
  • जम्मू और कश्मीर 35
  • झारखंड 69
  • कर्नाटक 358
  • केरल 70
  • लद्दाख 00
  • लक्षद्वीप 05
  • मध्य प्रदेश 309
  • महाराष्ट्र 775
  • मणिपुर 04
  • मेघालय 06
  • मिजोरम 04
  • नागालैंड 04
  • ओडिशा 126
  • पुडुचेरी 02
  • पंजाब 407
  • राजस्थान 129
  • सिक्किम 11
  • तमिलनाडु 288
  • तेलंगाना 99
  • त्रिपुरा 17
  • उतार प्रदेश 1089
  • उत्तराखंड 19
  • पश्चिम बंगाल 528

IBPS क्लर्क भर्ती 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता

अभ्यार्थी को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री और साथ साथ कंप्यूटर सिस्टम में ऑपरेटिंग और वर्किंग नॉलेज होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यकताएं

फोटो,हस्ताक्षर,बाएं अंगूठे का निशान ,स्व घोषणा।चयन दो चरणों में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से 21/07/2022 तक अपना आवेदन कर सकते है।

Back to top button