जॉब/शिक्षा

SI भर्ती: परीक्षा की तारीख घोषित, देखें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

बिहार 22 नवंबर 2023 बिहार पुलिस एसआइ भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर रही बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मंगलवार 21 नवंबर 2023 को जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित तिथि पर 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएगी जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी।

वैकेंसी डिटेल्स
बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1275 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें 441 पद जनरल कैटेगरी के लिए है. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS के लिए 111 पदों पर, EBC के 238 पदों पर, ओबीसी के 107 पदों, बीसी महिला वर्ग में 82 पदों, एससी के 275 पदों और एसटी के 16 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा ट्रांसजेंडर के लिए कुल 5 पदों पर भर्तियां की जाएंगी

Back to top button