हेडलाइन

CG – EOW ने बर्खास्त जवान को किया गिरफ्तार, महादेव सट्टा ऐप मामले में थी जवान की तलाश, डिवाइस किए गए जब्त

रायपुर 10 मई 2024। महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है।

बर्खास्त कांस्टेबल अर्जुन सिंह यादव को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पंचमढ़ी से लोकेट कर अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लंबे समय से अर्जुन सिंह फरार चल रहा था।अर्जुन सिंह यादव महादेव एप घोटाले का आरोपी है।

 

आरोपी से ईओडब्ल्यू ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस जप्त किया है।ईओडब्ल्यू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की जांच कर रही है।

 

 

फरवरी में किया गया था बर्खास्त

 

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसी साल फरवरी में जांच रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया था। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसके आधार पर 27 फरवरी 2023 को दुर्ग आरआई की तरफ से आरोप पत्र जारी किया गया था।

आरोप पत्र की तामिली 8 मार्च 2023 को कराई गई। लेकिन आरक्षक की तरफ से इस संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया गया। अर्जुन सिंह यादव महादेव एप घोटाले का भी आरोपी है। उसका एक भाई भीम यादव भी महादेव एप मामले में जेल में बंद हैं। वहीं एक भाई सहदेव यादव भी फरार बताया जाता है।

Back to top button