बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

गौ तस्करी के खिलाफ बजरंग दल व विहिप ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय के सामने विरोध, प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ…

धमतरी 29 जनवरी 2024। जिले में गौ तस्करी के लगातार बढ़ते मामले को लेकर बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। गौ तस्करों पर कार्यवाही नहीं होने से बजरंग दल और विश्व हिन्दु परिसद के सदस्यों का गुस्सा फुट पड़ा और संगठन के लोगों ने एसपी कार्यालय केे बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धमतरी के बजरंग दल जिला संयोजक नागेश्वर साहू ने पुलिस प्रशासन पर गौ तस्करी को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि जिले में ढाबे और डेयरी की आड़ में गौ तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। बजरंग दल की ओर से गौ तस्करों को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना देने पर संगठन के सदस्यों को ही पुलिस द्वारा टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर गौ तस्करों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता तो उनके संगठन की ओर से उग्र आंदोलन किया जायेगा। इसके अलावा गौ तस्करों पर कानुनी कार्यवाही नहीं होने पर बजरंग दल अपने तरीके से कानून को हाथ में लेकर कार्यवाही करने की बात उन्होंने कही।

Back to top button