बिग ब्रेकिंग

21 दिन बैंक बंद : अक्‍टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां….हो सकती है परेशानी….चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2022 आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है. कल से नया महीना शुरू हो जाएगा. अक्‍टूबर में कई सारे त्‍योहार होते हैं. दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली (Diwali 2022), छठ पूजा जैसे बड़े त्‍योहार इसी महीने में आते हैं. अब जब इतने त्‍योहार होंगे तो यह तो निश्चित ही है कि अक्‍टूबर में छुट्टियां भी भरपूर होंगी. यही कारण है कि अक्‍टूबर के महीने में बैंकों में बस 9 दिन ही काम होगा. यानी 21 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इसलिए अगर आपका इरादा भी अगले महीने बैंक जाने का है, तो हॉलीडे लिस्‍ट देखकर ही बैंक जाएं.

बैंकों में किस दिन अवकाश होगा, इसकी जानकारी रिजर्व बैंक देता है. रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची तैयार करता है. यहां यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक अक्‍टूबर में 21 दिन बंद नहीं रहेंगे. छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं. उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं. उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी. इसलिए जरूरी नहीं है कि अगर किसी दिन पंजाब में बैंकों को छुट्टी हो तो उस दिन महाराष्‍ट्र में भी बैंक बंद रहें.


1 अक्टूबर 2022 : बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे.

2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.

3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.

4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.

5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.

6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे.

7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे.
8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे.

14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे.

16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे.

22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे.

26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे.

27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे.

30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना) में बंद रहेंगे बैंक.

Back to top button