स्पोर्ट्सहेडलाइन

BCCI AWARD : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अवॉर्ड फंक्शन , जानिए किस खिलाडी को कौन -सा पुरस्कार मिला….देखिये पूरी लिस्ट

दिल्ली 23 जनवरी2024 |भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। बीसीसीआई की तरफ से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन पूरे चार साल के बाद हुआ। जिसमें शुभमन गिल को बीसीसीआई की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2022-23 चुना गया है। शुभमन गिल के लिए साल 2022-23 काफी शानदार रहा है।

देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड :

शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)

जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22)

रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)

मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)

रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)

बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग

लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)

एमबी मुरासिंह, शम्स मुलानी और सारांश जैन

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

राहुल दलाल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल

इन महिला खिलाड़ियों को भी मिले अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- प्रिया पुनिया (2019-20)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- शेफाली वर्मा (2020-21)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- सब्बीनेनी मेघना (2021-22)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अमनजोत कौर (2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- दीप्ती शर्मा (2019-20 और 2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- स्मृति मंधाना (2020-21 और 2021-22)

Back to top button