टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंगशिक्षक/कर्मचारी

BEO की छुट्टी : ब्रेकिंग – विवादित BEO को हटाने का आदेश हुआ जारी… मूल पद पर भेजे गये… जानिये किस तरह से रहा है विवादों से नाता

रायगढ़ 21 जून 2022। …..आखिरकार खरसिया BEO की छुट्टी हो गयी थी। बीईओ अशोक भारद्वाज को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी थी। खरसिया विकास खंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार भारद्वाज को उनके कार्य में लापरवाही, उदासीनता एवं कार्य मे गंभीर न होने के कारण रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने तत्काल प्रभाव से विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद से हटा दिया है। उन्हें शासकीय हाई स्कूल तेलिकोट के प्राचार्य के दायित्व पर पदस्थ किया गया है। वहीं पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी खरसिया के दायित्व का निर्वहन करने के लिए श्री एलएन पटेल प्रचार्य मदनपुर को पदस्थ कर आदेश जारी किया गया है।

हटाए गए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.के. भारद्वाज की बात करें तो जब से इनकी पदस्थापना खरसिया विकासखंड में हुई है आज 6 वर्ष होने जा रहे हैं इनका विवादों से गहरा नाता रहा है श्री भारद्वाज कार्य के बदले राशि लेते हुए वीडियो कैमरा में कैद हुए थे जो खूब वायरल हुआ तब तत्कालीन कलेक्टर यशवंत कुमार ने उनके निलंबन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था लेकिन तब वो कलेक्टर पर भारी पड़े थे और अपने आप को सुरक्षित कर लिए थे। वही आए दिन विवादों में रहना इनका आदत बन गया था, एक शिकायत होते रहता था।

कई प्रकार के ऐसे कार्य किए गए जो विवाद का कारण बना और पूर्व कलेक्टर यशवंत कुमार ने लगभग 2 वर्षों तक इनका वित्तीय अधिकार भी इसीलिए सीज कर दिया था। शिक्षक कर्मचारियों से काम के बदले लेनदेन की खबर आता रहता हैं। बीईओ कार्यलय में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया था। कई बार शिक्षक संघो ने धरना प्रदर्शन भी बीईओ को हटाने के लिए किया था। साथ ही जनप्रतिनिधियों मे भी ए के भारद्वाज जी के कार्यशैली को लेकर नाराजगी था। श्री एके भारद्वाज जी के विकास खंड शिक्षा अधिकारी पद से हटने के बाद वहां के शिक्षक और कर्मचारी में हर्ष है वैसे भी श्री भारद्वाज का सेवाकाल अल्प बचा हुआ है अक्टूबर 2022 में यह सेवानिवृत्त हो जाएंगे

Back to top button