बिग ब्रेकिंग

Chaitra Navratri: कल से शुरू हो रही चैत्र नवरात्री….जानिए कलश स्थापना विधि और शुभ मुहूर्त… इस बार इस वाहन पर सवार है माता….

रायपुर मार्च नवरात्रि का पर्व देश भर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर सनातन घर में माता के जयकारे की गूंज सुनाई देती है। मां दुर्गा को सुख और समृद्धि की देवी कहा जाता है। उन्हीं से इस संसार की संरचना हुई है। प्रकृति रुपी आदिशक्ति दुर्गा से ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उत्पत्ति मानी जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी की सच्चे मन से पूजा कर ली जाए तो सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त


चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि घटस्थापना के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक होगी। चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 21 मार्च 2023 को रात 10:52 बजे और प्रतिपदा तिथि का समापन 22 मार्च 2023 को रात 08:20 बजे होगा।

नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू होने जा रही हैं और 30 मार्च रामनवमी के मौके पर इसका समापन हो जाएगा। हर नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं, जो अलग-अलग संकेत दर्शाते हैं। तो आइए जानते हैं, इस बार माता रानी कौन से वाहन पर सवार होकर और क्या संकेत लेकर आएंगी।


दिन के मुताबिक तय होती है माता रानी की सवारी: नवरात्रि अगर सोमवार या रविवार के दिन से आरंभ होती हैं तो माता का वाहन हाथी होता है। अगर नवरात्रि शनिवार या मंगलवार से शुरू हो तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां का आगमन डोली पर होता है। इस बार नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रही हैं तो माता नौका पर सवार होकर अपने भक्तों के घर पधारेंगी ।

क्या है इस बार मां की सवारी: मां दुर्गा का प्रमुख वाहन सिंह होता है लेकिन हर नवरात्रि माता रानी अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। इस चैत्र नवरात्री में माता रानी नौका पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार मां का आना और जाना दोनों ही शुभ स्थिति में हो रहा है।

माता रानी के वाहन का महत्व: माता रानी के वाहन शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं। माता रानी इस बार नाव में सवार हो कर आरही हैं। नव जल परिवहन का साधन होता है। इसका मतलब अच्छी वर्षा होने के शुभ संकेत हैं। नौका पर आने और जाने का मतलब होता है आपको सब कुछ मिलेगा जो आपको चाहिए।

Back to top button