अध्यातम

भाई दूज,नोट कर लें पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त…टिका लगते समय इस मंत्र का करें जाप

नई दिल्ली 14 नवंबर 2023 हर साल भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधती हैं।

भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भाई दूज की तारीख को लेकर इस बार असमंजस है। उदया तिथि में त्योहार मनाना शुभ होता है। आइए, जानते हैं कि उदया तिथि के अनुसार भाई दूज पर्व किस दिन मनाया जाएगा।

भाई दूज पर्व दिन के समय मनाया जाता है। 14 नवंबर को दोपहर के समय बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं और कलावा बांध सकती हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार 14 से लेकर 15 नवंबर की दोपहर 1.47 बजे तक भाई दूज मना सकते हैं।

Back to top button