हेडलाइन

भोजपुरी स्टार व सांसद मनोज तिवारी आज छत्तीसगढ़ में, परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर 27 सितंबर 2023। सिने स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे। वो परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। जहां राहुल गांधी की सभा हुई थी, उसी विधानसभा से मनोज तिवारी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

सांसद मनोज तिवारी बिलासपुर जिले में 2 आमसभा और 4 स्वागत सभा में शामिल होंगे। वो तखतपुर, मुंगेली और बिल्हा विधानसभा में भरेंगे चुनावी हुंकार भरेंगे। आपको बता दें कि परिवर्तन यात्रा के दौरान लगातार स्वागत सभा, सभा और बड़ी सभाएं हो रही हैं। 43 सभाएं इस दौरान हो चुकी हैं।

मंगलवार राजधानी रायपुर पहुंची परिवर्तन यात्रा का रायपुर शहर के अलग अलग 80 स्थानों पर स्वागत किया गया 80 से अधिक स्थानों पर मंच लगाया गए एवं भाजपा और उसके सभी मोर्चा प्रकोष्ठों सहित सामाजिक संगठनों , व्यापारिक संघों , युवा मंचो और गणपति के पंडाल के सदस्यों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया हर मंच से यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई आतिशबाजी की गई भनपुरी , आमापारा , आश्रम , लाखेनगर , नेताजी चौक सहित कई जगह

कहीं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को फल और फूलों से तोला गया तो कहीं पर आरती उतारकर महिलाओं ने उसका स्वागत किया। जगह जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बड़े-बड़े कट आउट लेकर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

Back to top button