हेडलाइन

बड़ी खबर : दीवाली होगी इस बार छत्तीसगढ़ के किसान-मजदूरों के लिए खास…. मुख्यमंत्री करेंगे 17 अक्टूबर को खाते में राशि जारी

रायपुर 30 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में इस बार किसानों और मजदूरों के साथ ग्रामीणों की दिवाली भी खास होने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीपावली के पूर्व किसानों को राशि वितरित करने वाले हैं। अगले महीने की 17 तारीख को किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि का वितरण मुख्यमंत्री करेंगे। यह राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी।

दरअसल 15 अक्टूबर को किसानों के खाते में राशि अंतरित होने वाली थी, लेकिन भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर को राशि के वितरण करने का फैसला लिया है। दीपावली के पूर्व इस राशि के वितरण की वजह से किसानों के लिए और ग्रामीणों के लिए इस बार की दीपावली खास हो जाएगी।

आपको बता दें कि अक्टूबर में 24 तारीख को मनाई जानी है छत्तीसगढ़ में दीपावली का खासा महत्व होता है ऐसे में किसानों और ग्रामीणों के खाते में राशि आती है तो दीपावली का यह उनके लिए खास बन जायेगा। आपको बता दें कि इससे पहले 21 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए राशि वितरित की थी।

Back to top button