बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

बड़ी खबर, वाहन के खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत, कई घायल

लद्दाख 19 अगस्त 2023 क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई। ये दुर्घटना उनके वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ है। घटना में कई अन्य लोग घायल हैं। लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना शाम को करीब साढ़े छह बजे घटी। उन्‍होंने बताया कि सैन्‍य टुकड़ी कारू गैरीसन से लेह के नजदीक क्‍यारी की ओर बढ़ रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास केइरी, लेह में नियोमा की ओर जाने वाले मोड़ पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है.

लद्दाख में हुए इस हादसे की पुष्टि करते हुए एक रक्षा अधिकारी ने बताया, ‘क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई, जब उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं.’ उन्होंने बताया कि ये सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे. दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं.

Back to top button