हेडलाइन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सबसे बड़ा POLL : NW न्यूज 24 की सहयोगी संस्था ‘NEWS CUT TO CUT’ के POLL में देखिये कितने % लोग हैं हड़ताल के पक्ष में….कितने % सहायक शिक्षक आंदोलन में जाना चाहते हैं…आंदोलन में फूट को लेकर ये आये जवाब…

रायपुर 21 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में कल से कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल होने वाली है। DA-HRA को लेकर होने वाले इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से प्रदेश के शासकीय दफ्तरों कामकाज बुरी तरह से प्रभावित होगा, वहीं अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित होंगे। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने भी इस आंदोलन समर्थन दिया है, लिहाजा प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह से बाधित होगी। हड़ताल को लेकर NW न्यूज 24 का सहयोगी डिजिटल चैनल “NEWS CUT TO CUT “ ने एक सर्वे किया है। हमने अलग-अलग दिन वोट के जरिये कर्मचारियों-अधिकारी संगठन के इस हड़ताल को लेकर पोल मंगाये। जवाब में साफ है कि अधिकांश अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में है और वो हड़ताल में जाना चाहते हैं। हमे सर्वे के दौरान ना सिर्फ कर्मचारियों और शिक्षकों के पोल मिले, बल्कि कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने हमें कमेंट कर भी आंदोलन को लेकर अपना रूख बाताया।

आइये देखते हैं सर्वे में हमारे सवाल क्या था और उसे लेकर जवाब क्या-क्या मिला। हमारा पहला सवाल था कि महंगाई भत्ता – गृहभाड़ा भत्ता को लेकर अनिश्चतकालीन हड़ताल को लेकर क्या आप सहमत हैं।

जवाब में 3100 से ज्यादा कर्मचारियों-शिक्षकों ने अपना वोट किया। इस दौरान 89 प्रतिशत कर्मचारियों-शिक्षकों ने माना कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से वो सहमत हैं और वो हड़ताल में जा रहे हैं। वहीं सिर्फ 11 प्रतिशत कर्मचारियों-शिक्षकों ने ये माना कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं जाना चाहिये, वो अनिश्चितकालीन हड़ताल से असहमत हैं।

हमारा दूसरा सवाल था कि क्या 22 अगस्त के अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठन और शिक्षक संगठन में फूट पड़ गयी है।

जवाब में हमें 2000 से ज्यादा वोट मिले। हमें 66 प्रतिशत लोगों ने बताया कि कर्मचारी-अधिकारी फेडेरशन के इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में कोई फूट नहीं पड़ी है। हालांकि 34 प्रतिशत लोगों ने ये माना कि हड़ताल में टूट पड़ गयी है ।

इस हड़ताल में शिक्षकों पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी थी। 5 दिवसीय आंदोलन में तो स्कूल बंद थे, लेकिन क्या अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी शिक्षक जायेंगे। इस आंदोलन में सहायक शिक्षकों के रूख पर सबसे ज्यादा नजर थी, लिहाजा हमने सवाल पूछा, कि क्या सहायक शिक्षकों को 22 अगस्त से DA-HRA के मुद्दे पर आनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होना चाहिये। हमने इसमें 4 आप्शन दिया था।

जवाब में 3000 लोगों ने वोट किया, उसमें 70 प्रतिशत सहायक शिक्षकों ने माना कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने चाहिये। वहीं सिर्फ 19 प्रतिशत सहायक शिक्षकों ने ये कहा कि उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल में नहीं जाना चाहिये। 4 प्रतिशत सहायक शिक्षकों ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन से शिक्षकों से अलग रहना चाहिये, जबकि 7 प्रतिशत ने कहा कि हमें शिक्षकीय मांगों पर ध्यान देना चाहिये।

हमने अपने सवाल में सहायक शिक्षकों से जुड़ा एक और सवाल पूछा कि क्या महंगाई भत्ता HRA को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में क्या वेतन विसंगति की मांग को भी जोड़ा जाना चाहिये।

जवाब में 76 प्रतिशत सहायक शिक्षकों ने माना कि उनकी वेतन विसंगति की मांग फेडरेशन की मांग में जुड़नी चाहिये, जबकि 24 प्रतिशत सहायक शिक्षक वेतन विसंगति की मांग को जोड़ने को लेकर सहमत नहीं थे। खबर लिखे जाने तक इस सवाल पर 2000 के करीब लोगों ने वोट किया था।

Back to top button