हेडलाइनपॉलिटिकल

CG- महापौर व पार्षद सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव के पहले बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका

 जगदलपुर 27 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच अब जगदलपुर में महापौर ने ही पाला बदल लिया है। जगदलपुर की महापौर और कांग्रेस नेता सफीरा साहू ने आठ कांग्रेसी पार्षदों के साथ भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इसके साथ ही झटके में कांग्रेस की शहर सरकार बस्तर में बदल गयी है। आज लोकसभा चुनाव के नामांकन के पहले बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज ही लोकसभा के नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित प्रदेश सह प्रभारी बस्तर में है।

बावजूद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश करना पार्टी के लिए बडा झटका है। आपको बता दें कि बस्तर में इस बार कांग्रेस पार्टी ने कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की तरफ से महेश कश्यप प्रत्याशी हैं। दोनों आज नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा भर रहे हैं।

नामांकन को लेकर ही दोनों पार्टी के शीर्ष नेता आज बस्तर में हैं।  वहीं कांग्रेस के महासचिव यशवर्धन राव भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बस्तर लोकसभा से कुल 2300 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वॉइन की है.। सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने जगदलपुर के कांग्रेस नेता यशवर्धन राव, सफ़ीरा साहू, महापौर और पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह ने भाजपा प्रवेश किया।

 

 

Back to top button