हेडलाइन

दिवंगत शिक्षाकर्मियों के विधवाओं का आंदोलन होगा और तेज….मनीष मिश्रा की पहल पर दो संगठन आये एक मंच पर…..

रायपुर 14 दिसंबर 2022। दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति की मांग तेज होने वाली है। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर बने दो अलग-अलग संगठन अब एक हो गये हैं। सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने आज दोनों संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे और अश्वनी सोनवानी से चर्चा की और फिर गतिरोध को दूर कराया। अब माधुरी मृगे और अश्वनी सोनवानी एक साथ अनुकंपा निुयुक्ति की लड़ाई एक ही संगठन के बैनर तले लड़ेगी।

सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा आज संगठन के कोंडागांव जिला इकाई की तरफ से अनुकंपा पीड़ित संघ को सहायता राशि देने पहुंचे थे। इस दौरान अनुकंपा नियुक्ति को लेकर दो अलग-अलग मंच के आंदोलन को देख उन्होंने दोनों प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष को बुलाया और फिर दोनों के बीच कई मुद्दों पर चल रहे गतिरोध को खत्म कराया। अब दोनों दोनों संगठनों ने तय किया है कि अनुकंपा नियुक्ति की लड़ाई साथ-साथ लड़ेगी।

दोनों प्रदेश अध्यक्ष ने भी साथ मिलकर ही अब अनुकंपा नियुक्ति की लड़ाई को आगे लड़ने की बात कही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि ..

अनुकंपा मांग रही ये महिलाएं हमारे शिक्षक परिवार का ही हिस्सा है, उनकी मांगों का सहायक शिक्षक फेडरेशन पुरजोर समर्थन करता है। हम आज उनके लिए कुछ सहायता राशि लेकर आये थे, लेकिन इस दौरान जब हमने दो संगठनों को देखा, तो उनसे बातचीत की। दोनों संगठन मांगों पर एक मंच पर आने को तैयार है, अब दोनों संगठन एक साथ होकर अपने आंदोलन की आवाज को बुलंद करेंगे।

मनीष मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, सहायक शिक्षक फेडरेशन

Back to top button