हेडलाइन

VIDEO :… जब छात्रा की अंग्रेजी सुन मख्यमंत्री हो गये खुश… बोले- “बच्ची ह गितमीट गितमीट अंग्रेजी में तेजी ले बोलिस… कतका झन ल समझ आइस”

राजनांदगांव 23 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर ग्राम सुरगी पहुंचे थे। उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और साथ ही लोगों से योजनाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मानंद के स्कूली बच्चों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में सवाल पूछा और उसका जवाब बच्चों ने धारा प्रवाह अंग्रेजी में दिया। मुख्यमंत्री को आत्मानंद स्कूल के छात्र यशवंत जंघेल ने पूरी जानकारी दी। इस दौरान धाराप्रवाह अंग्रेजी में मुख्यमंत्री के उत्तर दिए और जनसमूह को खुश कर दिया।

वहीं पूनम साहू ने अंग्रेजी में उत्तर दिया कि पैंडेमिक में भी आपने स्कूल बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मन सुनेव। बच्ची ह गितमीट गितमीट अंग्रेजी में तेजी ले बोलिस। कतका झन ल समझ आइस। फिर कहा कि देखिए कितना बढ़िया काम हो रहा है। हमारे बच्चों की अंग्रेजी कितनी अच्छी हो गई है।

Back to top button