बिलासपुर बन रहा है अपराध में नंबर वन, शैलेश पांडेय बोले, शहर में सुनियोजित अंधेरा चोरी को देता है आमंत्रण

बिलासपुर 8 सितंबर 2024। बिलासपुर में बढ़े अपराध पर एक बार फिर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि आये दिन दिन वारदात से न्यायधानी के लोग दहशत में है। बिलासपुर में जिस तरह से घटनाएं हो रही है, उससे तो यही लग रहा है कि  अपराध में बिलासपुर प्रदेश में प्रथम बन रहा है। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर में बढ़ा अपराध चिंता बढ़ाने वाला है। इसे पुलिस की लापरवाही कहे या फिर असफलता कहे लेकिन बिलासपुर में अपराध बढ़ते ही जा रहा है।

शैलेश पांडेय ने कहा कि शहर बड़ा हो गया है और बढ़ते शहर में सुरक्षा भी बढ़नी चाहिए लेकिन हो उल्टा रहा है जैसे जैसे शहर बढ़ रहा है सुरक्षा व्यवस्था गिरती जा रही है और इसके कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे है और वारदाते भी बढ़ती जा रही है।बिलासपुर शहर में ज्यादा समय के लिए बिजली जा रही है शहर के लोग बिजली कटौती से परेशान है और स्ट्रीट लाइट सभी कॉलोनी की अधिकतम बंद पड़ी रहती है कारण जो भी हो चाहे इक्षा शक्ति की कमी या फण्ड की कमी,जिसके कारण चोरियाँ बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि लगातार चोर बिलासपुर को अपना गढ़ बनाते जा रहे है, क्योंकि चोरी का अनुकूल वातावरण बीजेपी सरकार की कमजोर इक्षा शक्ति के कारण बना हुआ है।नगर निगम फण्ड की कमी से हमेशा जूझता रहता है या फण्ड होता है तो वो कहाँ जा रहा है समझ के परे है लेकिन अंधेरा बना हुआ रहता है और लाइट की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण वारदाते होती है,लूट और चोरी में भी बिलासपुर आगे ही है।

CG- सरकारी नौकरी में युवाओं को उम्र सीमा में छूट 2028 तक, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को किया आश्वस्त
NW News