हेडलाइन

बीजेपी इन इलेक्शन मूड : 17 मार्च से शुरू होगा यूथ सशक्तीकरण अभियान.. प्रभारी-संयोजक शक्ती केंद्र में जाकर करेंगे युवाओं को रिचार्ज

रायपुर 7 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गयी है। भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए तैयारी शुरू हो गयी है। 17 मार्च से बीजेपी यूथ सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत होगी। बूथ सशक्तिकरण के तहत बूथ समितियों का गठन, सत्यापन, कार्य विभाजन, बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण और सरल एप में डाटा एंट्री शामिल किया गया है।

अभियान को लेकर धरमलाल कौशिक ने कहा कि 17 मार्च से 25 तक पूरे प्रदेश के कार्यक्रम तय हुआ है। शक्ति केंद्र के प्रभारी और संयोजक बनाए गए है। शक्ति केंद्र में 5 से 7 बूथ हैं उसमे जाकर वो देखेंगे कि स्थिति और वातावरण क्या है। इसमे सभी लोगो को जाकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास है।

एक अच्छा वातावरण का निर्माण होगा। भाजपा प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं को चार्ज करने की तैयारी में है। बड़े नेताओं का दौरा कार्यक्रम भी बन रहा है, जो अलग-अलग जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

Back to top button