हेडलाइन

शिक्षक-कर्मचारियों के लिए भाजपा ने किये कई बड़े वादे, सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति होगा दूर, क्रमोन्नति, केंद्र के समान DA व मानदेय बढ़ोत्तरी सहित पढ़े वादे

रायपुर 3 नवंबर 2023। भाजपा सरकार अगर बनी, तो सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर होगी। आज घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया है। शिक्षा विभाग के लिए अपनी घोषणा में भाजपा जिक्र किया है कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जायेगी और सभी कर्मचारियों को क्रमोन्नति का लाभ दिया जायेगा। स्कूलों में अब मिड मील के साथ नाश्ता भी देने का वादा भाजपा ने किया है। आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या सहायक शिक्षकों की है।

पिछली सरकार से प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा सहायक शिक्षक नाराज थे, लिहाजा भाजपा उन शिक्षकों को अपने पाले में मिलाने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। मनीष मिश्रा की अगुवाई में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जानकारी है कि सहायक शिक्षक इससे काफी नाराज थे। वहीं कर्माचरियों के लिए भी कई वादे किये हैं। भाजपा ने वादा किया है कि वेतन और पेंशन की राशि का हर महीने 15 के पहले करने की कार्ययोजना बनायी जायेगी।

वहीं सफाईकर्मी व मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोईया के मानदेय में 50 प्रतिशत बढ़ाने का वादा भी किया गया है। वहीं मितानिनों का भी मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने का वादा भाजपा ने किया है। वहीं केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का वादा भी भाजपा ने किया है।

Back to top button