हेडलाइन

प्रत्याशी पर BJP का प्लान ‘B’: संभावित लिस्ट पर मचे बवाल के बाद 10 से ज्यादा नाम बदले जाने की चर्चा, दिल्ली में चल रहा मंथन का दौर

रायपुर 6 अक्टूबर 2023। भाजपा कंडीडेट की वायरल हुई लिस्ट ने पार्टी के अंदर और बाहर बवाल मचा दिया है। भाजपा ने संभावित खतरों को भांपते हुए, अपनी दूसरी लिस्ट रोक तो दी ही है, अब नामों को भी बदलने पर विचार करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेता दिल्ली पहुंचे। खबर है कि नाम लीक होने के बाद पार्टी में जो घमासान मचा है, उसे लेकर दर्जन भर नामों को बदलने पर पार्टी ने विचार करना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को भी आरंग, धरसींवा, सहित सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में जमकर विवाद हुआ। कई जगहों पर पुतला दहन भी किया गया। लिहाजा गुरुवार की दोपहर प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली पहुंचे। खबर है कि भाजपा अब प्लान बी पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए पार्टी अब कुछ नामों को बदलने पर भी विचार कर रही है।

चर्चा है कि अरुण साव,पवन साय अजय जामवाल सहित शीर्ष नेताओं की एक दौर की बैठक हो भी गयी है। आज भी एक बैठक हो सकती है। इससे पहले गुजराती और सिंधी समाज के लोगों ने ओम माथुर को चिट्ठी लिखकर कह दिया कि हमारे समाज के लोगों को टिकट दिया जाए। धरसींवा, आरंग और साजा जैसी सीटों पर नाम सामने आने के बाद स्थानीय नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

Back to top button