हेडलाइन

BOLLYWOOD के खिलाड़ी कुमार को मिली भारतीय नागरिकता,इन सितारों को अब भी हैं इंतजार ! कैटरीना से आलिया तक ये सितारे हैं विदेशी

दिल्ली 15 अगस्त 2023। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गयी हैं। खिलाड़ी कुमार ने ऐलान किया कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। दरअसल उनके पास कनाडा की सिटीजनशिप थी। कुछ सालों पहले उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई किया था। जो अब उन्हें मिल चुकी है। अक्षय कुमार ने इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दिल और सिटीजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी है।

गौरतलब हैं कि बॉलीवुड में अब भी ऐसे कई कलाकार हैं,जिन्होंने अपने काम की बदौलत भारत में तो खूब नाम कमाया है। लेकिन उनके पास इस देश की नागरिकता नहीं है। बल्कि वो विदेशी हैं, इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। बॉलीवुड के ऐसे ही पांच सुपर स्टार सितारे हैं जिनकी नागरिकता भारत की न होकर विदेशों की हैं।

आलिया भट्ट- बालीवुड के फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट जिन्हें आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। आलिया भट्ट आज देश की टॉप एक्ट्रेस हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पास भारत की नागरिकता न होकर ब्रिटेन की नागरिक नहीं है।

कैटरीना कैफ – कैटरीना कैफ के पास भी ब्रिटेन की ही नागरिकता है। हालांकि उनके बारे में बताया जाता है कि वो भी इंडिया की सिटीजनशिप लेना चाहती हैं। साल 2003 में फिल्म बूम से करियर की शुरूवात करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है।

नरगिस फाकरी- नरगिस फाकरी भी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं। लेकिन आलिया-कैटरीना की तरह उनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं हैं। फिलहाल उनके पास यूएस की नागरिकता है। वो भी भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार कर रही हैं।

जैकलीन फर्नांडिस- सलमान खान,अक्षय कुमार जैसे और भी कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंकाई नागरिक हैं। लेकिन साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म अलादिन से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अब तक वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और भारत में ही रहती हैं। जैकलिन को भी भारत की नागरिक मिलने का इंतजार हैं।

सनी लियोनी- फिल्मी सितारों की इस लिस्ट में एक नाम सनी लियोनी का भी है। जो कि वन नाइट स्टैंड, रागिनी एमएमएस 2 और जिस्म 2 समेत और भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो भारत में ही रहती हैं, लेकिन उनके पास कनाडा की सिटीजनशीप है।

Back to top button