बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : महिला जिला पंचायत सदस्य पर FIR दर्ज…. IAS रोहित से चप्पल से मारने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के झूठा आरोप मामले में बड़ी कार्रवाई… कलेक्टर अजीत बसंत ने NW न्यूज से कहा…

मुंगेली 25 दिसंबर 2021। IAS रोहित व्यास को चप्पल से मारने की कोशिश और जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल करने का झूठा आरोप लगाने वाली महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है। मुंगेली के जरहागांव थाने में जिला पंचायत CEO रोहित व्यास के लिखित शिकायत पर आज देर शाम FIR दर्ज की गयी। जरहागांव थाने में जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी और उसके पति ननकू भिखारी दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मुंगेली कलेक्टर अजीत बसंत ने मामले में FIR दर्ज किये जाने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक महिला पंचायत सदस्य के खिलाफ धारा 34, 353 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गाय है। इससे पहले 23 दिसंबर को महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी ने जिला पंचायत सीईओ को दफ्तर में चप्पल से मारने की कोशिश की थी, वहीं ये धमकी भी दी थी कि वो उन्हें जातिगत मामले में फंसा देगी। इस घटनाक्रम के बाद महिला नेत्री ने एसपी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा भी किया था। मामले में महिला नेत्री ने भी लिखित शिकायत में झूठा आरोप लगाया था। इस मामले में NW न्यूज ने ना सिर्फ घटनाक्रम का VIDEO जारी किया था, बल्कि चैंबर के अंदर महिला जिला पंचायत सदस्य के हंगामे का पूरा आडियो जारी कर सच्चाई उजागर की थी।

AUDIO-VIDEO सामने आने के बाद महिला जिला पंचायत सदस्य की झूठ की पूरी पोल खुल गयी थी। पुलिस ने भी जांच के दौरान आडियो-वीडियो को लेकर पूरी जांच की, लेकिन कहीं भी जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल का सबूत नहीं मिला। वहीं जिला पंचायत सीईओ के हर आरोप में सच्चाई पायी गयी, जिसके बाद देर शाम जिला पंचायत सदस्य और उसके पति दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि ..

“इस मामले में शिकायत की गयी थी, पुलिस ने प्रकरण की जांच की और फिर साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी”

Back to top button