ब्रेकिंग: जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, नक्सलियों की कंपनी नंबर-2 से हुई जवानों की भिड़ंत

Naxal Encounte: नक्सल आपरेशंस से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने अब 9 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मताबिक नक्सलियों के PLGA की कंपनी नम्बर 2 के साथ जवानों की भिड़ंत हुई है। जवानों ने अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्चिंग अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

 

नक्सल प्रभावितों की केन्द्रीय गृह मंत्री से भावुक मुलाकात: छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की सराहना
NW News