हेडलाइन

ब्रेकिंग:सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली CM पद की शपथ….ये बने उपमुख्यमंत्री….

हिमाचल 11 दिसंबर 2022।हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली.

रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई नेता मौजूद शामिल रहे.

Back to top button