हेडलाइन

ब्रेकिंग: दो पूर्व विधायक कल भाजपा में होंगे शामिल, पार्टी प्रदेश कार्यालय में सीएम के सामने लेंगे सदस्यता

रायपुर 14 फरवरी 2024। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बुरी खबर है। कल दो पूर्व कांग्रेस विधायक,  भाजपा का दामन थामने वाले हैं। शाम 7.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में दो पूर्व विधायक पार्टी की सदस्यता लेंगे। जिन दो पूर्व कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिली है, उनमें धरसींवा के पूर्व विधायक विधान मिश्रा और बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा शामिल हैं।

आपको बता दें कि जोगी कांग्रेस से विधायक प्रमोद शर्मा पिछले साल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दिया। बलौदाबाजार से प्रमोद शर्मा की जगह शैलेष नितिन त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव में शैलेष नितिन त्रिवेदी को हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं विधान मिश्रा पुराने कांग्रेसी रहे हैं। वो धरसींवा से चुनाव 1998 में जीते थे।

दोनों नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

 

Back to top button